1.#Tuesday 06, October 2026, 4174 / 1.#PM’s Press Statement during Joint Press Statement with the President of Switzerland: 05 Oct, 2026Print News./
=================================================================================================================== 1.#Tuesday 06, October 2026, 4174 / 1.#PM’s Press Statement during Joint Press Statement with the President of Switzerland: 05 Oct, 2026Print News./ ================================================================================================== Your Excellency, Mr President, दोनों देशों के delegates, मीडिया के साथियों, नमस्कार! स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति जी का भारत में हार्दिक स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। सबसे पहले, मैं भारत-स्विट्ज़रलैंड संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूँ। पिछले वर्ष अक्टूबर में, उनके व्यक्तिगत समर्थन से, हमने भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन, यानि “एफ्टा” देशों के बीच, एक ऐतिहासिक ट्रैड एण्ड इकनॉमिक पार्ट्नर्शिप एग्रीमेंट लागू किया। यह यूरोप के किसी भी economic bloc के साथ भारत का पहला FTA है। यह इनवेस्टमेंट, इनोवेशन, jobs और साझा समृद्धि का ऐम्बिशस ब्लूप्रिन्ट भी है। इससे हम अगले 15 वर्षों में भारत में 1...